राज्य

हिंदू जागरण मंच तरारी द्वारा धनगाँवा में जन्मष्टमी पर महाआरती का आयोजन।..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/तरारी | भाद्रपद्र माह के जन्मष्टमी गुरूवार को तरारी प्रखण्ड के धनगाँवा गाँव के ठाकुरबाडी मंदिर प्रांगण में संध्या 8:बजे दिप उत्सव व महाआरती का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। संध्या बेला में मंदिर में महाआरती के पहले 1001 दिपो से तलाब जगमंगा गया वही महाआरती अनुष्ठान मंदिर के मुख्य आचार्य के नेतृत्व में विधिवत संपन्न हुआ। इस महाआरती का आयोजन तरारी हिन्दू जागरण मंच द्वारा किया गया। जिससे पूरा धनगॉवा गांव नन्दगोपाल के नारों से गुंजयमान हो उठा। इस महाआरती में तरारी विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी कौशल कुमार विधार्थी ,नगर परिषद पीरो के सभापति प्रत्याशी प्रतिनिधी धिरू सिंह किसान नेता छोटे सिंह हिन्दू जागरण मंच के प्रखण्ड संयोजक गोलू यादव, प्रखण्ड युवा वाहिनी संयोजक राजा प्रताप सिंह , मिडिया प्रभारी अनिश कुमार पाल, जिला कार्य समिति सदस्य प्रवीण मिश्रा,मिकूं सिंह, शुभम तिवारी,अमन सिंह, धीरज पाण्डेय, प्रिंस सिंह, रिशिकान्त पाण्डेय, पिन्टु सिंह,राजा सिंह,गोलू सिंह,दिपक सिंह,आदित्य , सन्टि सिंह,अंशु सिंह, शिबु समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!