ताजा खबर

लोजपा (रामविलास) प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना मे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के उपस्थिति में सीतामढ़ी जिला के उत्तरी मानिकपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया अनुराधा कुमारी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ लोजपा (रा) मे शामिल।..

अविनाश कुमार/ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी जी ने पार्टी की सदस्यता दिलायें।मुखिया अनुराधा कुमारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कही कि चिराग पासवान के विचारों, सिद्धांतों और उनके बिहार -फर्स्ट, बिहारी -फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुई हूं। चिराग पासवान सर्वमान्य नेता हैं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे मै ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा ।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, प्रदेश महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान, युवा प्रदेश प्रधानमहासचिव प्रकाश कुशवाहा, लोजपा (रा) प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button