राजनीति

लोजपा रामविलास महिला सेल ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर मनाई खुशियां।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय कृष्णापुरी में महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा पासवान के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल पास होने के उपलक्षय में खुशियां मना कर मिठाइयां बांटी गई तथा पटाखे भी छोड़े गए।

श्री शोभा सिंन्हा पासवान ने इस बिल को लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को बधाई दिए तथा आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जी ने इस बिल लाकर देश एवं बिहार के सभी महिलाओं को सम्मान देने का काम किए हैं। इस बिल के आने से महिला का सम्मान तो बढ़ेगा ही साथ में उनका उत्साह देश हित में भी बहुत बड़ा सहयोगी सिद्ध होगा। इस बिल को लागू होने से घर ,परिवार और समाज में भी महिलाओं की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, महिला से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदु कश्यप, पूनम झा, महिला प्रदेश महासचिव विनीता सिंह, पूजा सिंह, शांति देवी, बिना सिंह,पटना महानगर अध्यक्ष डॉ रति पांडे, पूर्वी महिला पटना जिला अध्यक्ष निभा पासवान, सरिता देवी ,गुड़िया कुमारी तथा पार्टी की अन्य महिला मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button