झारखण्डताजा खबरराज्यविचार

लोकसभा की तरह झारखंड में भी अपनी सरकार बनानी है – नीरा यादव

नवेंदु मिश्र

विश्रामपुर – विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सभागार में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक नीरा यादव उपस्थित रही।

सांसद विष्णुदयाल राम,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी सहित कई नेता शामिल हुये। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दिप प्रज्ज्वलित कर किया उसके बाद कोडरमा विधायक नीरा यादव,सांसद विष्णुदयाल राम,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो ने सभा को संबोधित भी किया एवं विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया. मुख्य अतिथि नीरा यादव ने कहा जिस तरह से कार्यकर्ताओ ने लोकसभा चुनाव दिन रात मेहनत कर पार्टी को जीत दिलाई है इस सिलसिला को रुकने नही देना है और लोकतंत्र का दूसरा पर्व विधानसभा चुनाव अभी बाकी है पहले पर्वत हम बना चुके हैं लेकिन दूसरा भी बाकी है और इस पर्व में भी कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत कर विधानसभा में जीत दर्ज करनी है और झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है।
बीजेपी ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को सर्वोपरि रखती है।

पलामू लोकसभा चुनाव 2024 में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले बुथ कमेटी के सभी बूथ टॉपर्स को अंगवस्त्र व बैग देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भोला चंद्रवंशी, रूपा सिंह संध्या सिंह,सुनील पासवान जिला मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,डॉ बीपी शुक्ला अभिमन्यु तिवारी विश्रामपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!