किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : देशभर में जातीय जनगणना लागू करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर लगेगा ग्राम चौपाल

जो लोग शोषण के शिकार हैं उनके विकास के लिए हमारे नेता लालू प्रसाद यादव ने कमर कस लिया है: राजेश यादव

किशनगंज, 28 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, 26 नवम्बर को किशनगंज सहित प्रदेश के सभी जिलों में ग्राम चौपाल लगाया जाएगा। जिसमें देश भर में जातीय जनगणना लागू किये जाने की मांग की जाएगी। साथ ही नई शिक्षा नीति का विरोध सहित अन्य मुद्दों को लेकर ग्राम चौपाल लगाया जाएगा। यह बातें शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कही। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 26 नवम्बर से जिलों के प्रखंड मुख्यालयों में ग्राम चौपाल लगाया जाएगा। जिसकी वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाये जाने को ले वे किशनगंज पहुंचे थे। यहां की व्यवस्था की जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग शोषण के शिकार हैं उनके विकास के लिए हमारे नेता लालू प्रसाद यादव ने कमर कस लिया है। वे आरम्भ से ही गरीब गुरबों की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि अब इंडिया गठबंधन बना है। सारे समाजवादी एकजुट हो गए है। इसका परिणाम आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन बना है। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम चौपाल में सभी प्रखंड मुख्यालय में लोग जुटेंगे। जिसमे एकजुटता का परिचय दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि पहली बार दो माह में बिहार में शिक्षक की नियुक्ति हुई है। प्रेसवार्ता में एमके रिजवी उर्फ नन्हे मुश्ताक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!