किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : दो दिवसीय महाकाल नामधुन अष्टजाम हुआ संपन्न। 

किशनगंज, 30 अप्रैल (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में दो दिवसीय जय महाकाल नाम धुन कार्यक्रम से आसपास का माहौल जय महाकाल की धुन से गुंजायमान हो गया। रविवार को कार्यक्रम का अंतिम दिन था। दूसरे दिन भी सुबह 10 बजे से भक्त मंदिर में पहुंचकर जय महाकाल का नाम जप रहे थे। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय जय महाकाल नाम धुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शनिवार सुबह से महाकाल नामधुन का आयोजन किया जा रहा था।जो लगातार दूसरे दिन रविवार को सम्पन्न हुआ। मंदिर में महिला भक्तों की भी अच्छी खाशी भीड़ जुटी हुई थी। दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन भी किया गया। जय महाकाल के जयकारे से आसपास का माहौल भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो चूका था। बच्चे, बूढ़े, युवा सभी महाकाल बाबा का जयकारा लगा रहे थे। पूजा के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम चारुस्त, रूपा शर्मा, शंकर केसरी, मीरा सिन्हा, शुभ कुमार सिंह, श्रेय कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, रोहित झा, राजीव बसाक, अमन शर्मा आदि जुटे हुए थे।

Related Articles

Back to top button