किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : तेघरिया मार्ग का हुआ नामकरण, अब सत्य नारायण प्रसाद साहा के नाम से जाना जाएगा

किशनगंज, 14 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के तेघरिया मार्ग का रविवार को विधिवत नामकरण किया गया। अब यह मार्ग ‘सत्य नारायण प्रसाद साहा तेघरिया रोड’ के नाम से जाना जाएगा। नामकरण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर दास, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार डब्बा सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से नामकरण शिलापट्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर तेघरिया के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि अधिवक्ता स्व. सत्य नारायण प्रसाद साहा शहर की धरोहर थे। वे उनके लिए अभिभावक तुल्य थे। उनके योगदान और व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महान व्यक्तित्व के सम्मान में सड़क का नामकरण किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शिशिर दास और अधिवक्ता अजीत दास ने भी स्व. सत्य नारायण प्रसाद साहा के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नाम पर सड़क का नामकरण सराहनीय पहल है। इससे आने वाली पीढ़ियां भी उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद कर सकेंगी।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मनीष जालान, रंजीत रामदास, नसीम अख्तर, शाहिद रब्बानी, अधिवक्ता पंकज साहा, डॉ. शैलेन्द्र, रमेश प्रसाद साहा, चंदन साहा, सुबोध साहा, गौरव साहा, सुरेश प्रसाद साहा, अशोक प्रसाद साहा, मिक्की साहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मंच संचालन मिक्की साहा ने किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button