District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसएसबी ने फुलबारी एसएसबी कैम्प में मनाया 56वां स्थापना दिवस

सशस्त्र सीमा बल भारत नेपाल की खुली सीमा पर चुनौतीपूर्ण कर्तव्य का निर्वहन कर रही हैं, सीमा पर उनकी उपस्थिति से सीमावर्ती ग्रामीण स्वयं को सुरक्षित महसूस करने के साथ ही अपराधी तत्वों में डर का माहौल बना रहता है-डीएमकिशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के लहड़ा फुलबारी स्थित 12वीं बटालियन एसएसबी के द्वारा 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह द्वारा मुख्य अतिथि डीएम श्रीकांत शास्त्री, तथा किरण सिंह, संदीक्षा अध्यक्षा 12वीं वाहिनी व श्वेता रानी को पुष्प गमला भेंट किया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर व गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कमांडेंट मुन्ना सिंह द्वारा कार्यक्रम के संदर्भ में अतिथियों के स्वागत संबोधन के दौरान 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के गौरवमयी इतिहास के बारे में लोगों को बताया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ आर आर अंसारी द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) की प्रोन्नति पर कमांडेंट (चिकित्सा) के रैंक और पद से विभूषित किया गया। वाहिनी के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें आरक्षी सामान्य-अमितेश कुमार, सुनील कुमार शर्मा द्वारा स्वागत गान, आरक्षी सामान्य (महिला) सूर्या एस एन द्वारा केरल शास्त्रीय नृत्य, अनन्या कुमारी द्वारा नृत्य, कुमारी क्षेत्री एवं महिला जवानो द्वारा नेपाली समूह नृत्य, दिव्य ज्योति बोरा एवं जवानो द्वारा बिहू, असमिया लोकनृत्य, प्रियंका नायक एवं महिला जवान द्वारा उड़ीसा संबलपुरी नृत्य, उप सहायक निरीक्षक फार्मासिस्ट, प्रमोद कुमार सैनी द्वारा नशा विरोधी युगल नृत्य, धनराज महाजन और जवानो द्वारा महाराष्ट्र का लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी के जैज बैंड द्वारा कार्यक्रम में अपने वाद्यों और सुरों का जलवा बिखेरा गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा की सशस्त्र सीमा बल भारत नेपाल की खुली सीमा पर चुनौतीपूर्ण कर्तव्य का निर्वहन कर रही हैं। सीमा पर उनकी उपस्थिति से सीमावर्ती ग्रामीण स्वयं को सुरक्षित महसूस करने के साथ ही अपराधी तत्वों में डर का माहौल बना रहता है। एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु ने भी जवानों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर 72वीं बटालियन बीएसएफ पंजीपरा के कमांडेंट शैलेश कुमार सिन्हा, ठाकुरगंज 19वीं वाहिनी के कमांडेंट मधुकर अमिताभ, 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज के उप कमांडेंट रवि कांत द्विवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य नागेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button