ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : SDM के द्वारा शिक्षक नियोजन काउंसलिंग का दूसरा दिन गल्स हाई स्कूल का किया निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 06 जुलाई SDM शाहनवाज अहमद नियाजी के द्वारा प्रारंभिक, माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन हेतु गर्ल हाई स्कूल किशनगंज में चल रहे काउंसलिंग का जायजा लिया गया तथा कतिपय अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का जांच भी किया गया। विभागीय निदेशानुसार नगर निकाय क्षेत्रांतर्गत शिक्षक नियोजन हेतु उपलब्ध रिक्ति के विरुद्ध प्राप्त आवेदन के आलोक में अभ्यर्थियों का काउंसलिंग जिला स्तर पर निर्धारित काउंसलिंग स्थल गर्ल हाई स्कूल में किया जा रहा है।निरीक्षण के क्रम में SDM शाहनवाज अहमद नियाजी के द्वारा काउंसलिंग स्थल पर विभागीय निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था, सुरक्षा हेतु पुलिस बल आदि की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, निर्देश दिया कि काउंसलिंग स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली एवं पंखे सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं अवश्य होनी चाहिए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button