District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती ग्रामीणों के विकास एवं सुरक्षा हेतु सदैव कार्यरत रहेगा : उप-कमांडेंट (एसएसबी) फिलेम बसंता सिंह

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 12वीं वाहिनी किशनगंज के द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाहिनी की सीमा चौकियों के जिम्मेदारी क्षेत्र के 30 ग्रामीणों को दो दिवसीय कृमि खाद बनाने हेतु मानव संसाधन विकास कार्यक्रम वर्ष 2022-23 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र किशनगंज द्वारा संपन्न हुआ। सीमावर्ती ग्रामीणों को प्रशिक्षण सर्टिफिकेट के साथ-साथ कृषि उपकरण देकर वाहिनी के उप-कमांडेंट फिलेम बसंता सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। एसएसबी सीमावर्ती ग्रामीणों के विकास हेतु विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन करती है जिससे कि सीमावर्ती लोगों के जीवन शैली को और ऊपर उठाया जाए। कार्यक्रम के अंत में फिलेम बसंता सिंह ने यह बताया कि सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती ग्रामीणों के विकास एवं सुरक्षा हेतु सदैव कार्यरत रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button