किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पुनीत अग्रवाल को सीए की परीक्षा में मिली सफलता

पुनीत की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से हुई है। पुनीत की सफलता से परिवार व जिले में हर्ष का माहौल है

किशनगंज, 10 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के पश्चिम पाली रोड निवासी पुनीत अग्रवाल को सीए मई 2023 की परीक्षा में सफलता मिली है। परीक्षा इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया के द्वारा संचालित की गई थी। पुनीत के पिता संतोष अग्रवाल किराना व्यवसायी है। मां किरण अग्रवाल गृहणी है। देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का श्रेय पुनीत अपने पिता संतोष अग्रवाल व मां को देते हुए सोमवार को बताया कि सीए की परीक्षा बहुत ही कठिन परीक्षा होती है। वे जब तैयारी करते थे और कभी कभी मन डगमगाने लगता था तब पापा हौसला बढ़ाते थे। पापा की प्रेरणा से तैयारी करने का हौसला मिलता था। पुनीत की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से हुई है। पुनीत की सफलता से परिवार व जिले में हर्ष का माहौल है।सफलता पर उन्हें डा० शिव कुमार, डा० मनीष कुमार, पार्षद मो० कलीमुद्दीन, डा० अमर साहा, व्यवसायी धनंजय जायसवाल, राजा सिंह, अप्पू कुमार आदि ने बधाई दी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button