किशनगंजताजा खबरबिहारराज्य

किशनगंज : फर्जी पत्रकार पर हो कार्रवाई: मुजाहिद आलम

फर्जी पत्रकार का प्रोफाइल चेक कीजिए यह फर्जी पत्रकार है और लोगों से भी पूछिए यह पत्रकार है ही नहीं

किशनगंज, 10 जुलाई (के.स.)। फरीद अहमद, जिले में कथित पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल होने के बाद अपना पक्ष रखते हुए कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने सोमवार को कहा कि इस फर्जी पत्रकार का प्रोफाइल चेक कीजिए यह फर्जी पत्रकार है और लोगों से भी पूछिए यह पत्रकार है ही नहीं। वहीं उन्होंने धक्का मुक्की की बात को खारिज करते हुए कहा कि जिस तरीके से फर्जी पत्रकार बनकर यूपी में अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या कर दी गई थी उसी तरीके का माहौल बनाने की कोशिश यहां भी की जा रही है। गौरतलब हो कि मुजाहिद आलम खारी पुल के अप्रोच निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत पर पहुंचे थे जहां यह सारी घटना घटी। मामले के बाद से उन्होंने एआईएमआईएम पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रशासन के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जांच करें कि आखिर कौन असली पत्रकार है और कौन फर्जी पत्रकार है। फर्जी पत्रकार समाज में सौहार्द बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button