ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि किशनगंज में भाजपा का होगी जमानत जब्त..

कांग्रेस नेता सह राज्यसभा सांसद व पुर्व मंत्री भारत सरकार अखिलेश प्रसाद सिंह ने दफ्तरी पैलेस में प्रेसवार्ता की प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रत्याशी के पति सिकंदर सिंह पर जमकर बरसे कहां कांग्रेस परिवार वाद नहीं बल्कि भाजपा परिवार वाद कर रहे हैं।भाजपा प्रत्याशी के पति को जिले के लोग अच्छे से परिचित है।भाजपा का किशनगंज मे जमानत जप्त होगा।

पूर्व विधायक सिकंदर सिंह पे लगे आरोप के मामले में पक्ष जानने के लिए जब उनके मोबाइल पर फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया जिस कारण से उनका पक्ष नही मिल पाया।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है।यहां विपरीत परिस्थिति में भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती रही है।इस बार भी यहां के लोग अपने मताधिकार का उपयोग कांग्रेस के पक्ष में करेंगे।उपचुनाव में अपनी जीत को लेकर कांग्रेस को पूरी तरह आश्वस्त है।यह बातें राज्यसभा सांसद सह चुनाव अभियान के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पश्चिमपाली स्थित दफ्तरी होटल के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि किशनगंज विधानसभा कांग्रेस की परंपरागत सीट है।इस बार भी उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं। इस क्षेत्र में बीजेपी का कोई जनाधार नही है।इस बार के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पति से एक बड़ा समूह खुश नहीं है।इस वजह से इस उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जमानत जब्त होने की प्रबल संभावना है।एडीए गठबंधन लोगों को भ्रमजाल में फंसा कर वोट लेने का काम कर रही है। एनआरसी धर्म विशेष को लोगों को परेशान करने के लिए बीजेपी द्वारा लाया गया है।सीमांचल में जो भी लोग निवास कर रहे हैं।वे सभी भारतीय हैं।इन्हें एनआरसी के माध्यम से परेशान करना एक चुनाव फंडा से कुछ कम नहीं है। अपने दिन दिवसीय चुनावी दौरे पर आया हूं।इस क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास करूंगा।कांग्रेस के बागी उम्मीदवार का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में हाई कमान कोर कमेटी में जो फैसला लिया जाता है।वह फैसला सभी को मानना पड़ता है।इस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे।इस दौरान मुख्य रूप से इरशाद हुसैन, शकील खान, गुंजन पटेल, पिटू चौधरी, सजल साहा, अरूण साहा, मो. मुस्तकीम और नसीम अख्तर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button