District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पुलिस ने ब्लॉक चौक के समीप एक कार से ले जाए जा रहे शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को ब्लॉक चौक के पास एक स्विफ्ट कार से 166 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। कार्रवाई किशनगंज बहादुरगंज पथ पर ब्लॉक चौक के पास स्विफ्ट कार संख्या बीआर-09AL 8390 से विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र निवासी राजा कुमार, बिपिन कुमार शामिल है। पुलिस की शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम बहादुरगंज पथ पर अलग अलग जगहों में तैनात हो गई। ब्लॉक् चौक के पास से सफेद रंग की स्विफ्ट कार गुजर रही थी। कार को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में था। जिसे टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से शराब पाया गया। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि शराब को बंगाल के दलकोला से लाया जा रहा था। इसकी सूचना टीम को मिली थी। शराब बंगाल से किशनगंज अररिया के रास्ते समस्तीपुर लेकर जाना था। दोनो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!