बक्सर जिले के डुमराव प्रखंड के मुंगाव पंचायत में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का किया गया उद्घाटन।

सागर कुमार विशेष संवाददाता
बक्सर जिले के डुमराव प्रखंड के मुंगाव पंचायत में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का किया गया उद्घाटन।

आज दिनांक 22 फ़रवरी 2023 को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका-सह-आयुक्त मनरेगा-सह-मिशन निदेशक, लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान-सह-मिशन निदेशक जल जीवन हरियाली मिशन के द्वारा डुमराव प्रखंड के मुंगाव पंचायत में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया गया।

डुमराव प्रखंड के मुंगाव पंचायत में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का कुल लागत 16 लाख रूपया है। इस इकाई के संचालन के लिए एजेंसी के रूप में रुद्रांश इंटरप्राइजेज को चयनित किया गया है। जिसे आज प्रथम किश्त के रूप में 2 लाख 40 हजार का चेक दिया गया। चयनित एजेंसी को इकाई का देखरेख एवं चलाने की पूरी जिम्मेदारी होगी। इस इकाई में चार कर्मी प्रतिनियुक्त हैं। इस कचरा प्रबंधन इकाई से डुमराव प्रखंड के सभी पंचायतों का प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर (विभिन्न पंचायतों से प्राप्त कचरे में से प्लास्टिक को सिग्रिकेट करते हुए) कचरे का निस्तारण पर्यावरण के अनुकूल करते हुए प्राप्त उत्पाद को मार्केट से लिंक किया जाएगा। साथ ही मार्केट से लिंक करने के लिए एक एजेंसी का चयन किया गया है।

www.kewalsach.com
इस पूरी प्रक्रिया को बिजनेस मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। अपने संबोधन में मिशन निदेशक, लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान-सह-आयुक्त मनरेगा जीविका दीदी एवं अन्य ग्रामीण लोगों से कहा के आप अपने कचड़े में से प्लास्टिक को अलग करते हुए निरंतर इस प्रोसेसिंग यूनिट पर लाएं जिससे पर्यावरण प्रदूषण से बचाव हो सके। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव एवं विभाग से संबंधित अन्य पदाधिकारी, पदाधिकारियों के साथ जीविका दीदी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।


