District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : केवल सच की खबर का हुआ असर, सड़क का सुधार कार्य शुरू

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग, जेई ने दी सुधार कार्य शुरू होने की जानकारी

किशनगंज, 10 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, तातपौआ पंचायत के साबोडांगी से बिलातीबारी जाने वाली सड़क के निर्माण के कुछ ही दिनों बाद टूटने और जगह-जगह सड़क की सतह उखड़ने को लेकर प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क पर सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।गौरतलब है कि हाल ही में बनी सड़क के कई हिस्सों में टूटने और धंसने को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री, मोटाई और तकनीकी निगरानी की जांच की मांग की थी।मामले में जेई ने जानकारी दी कि सड़क पर सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, मुखिया प्रतिनिधि रसमुद्दीन फैज ने आरोप लगाया था कि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने तथा निर्माण के दौरान नियमों की अनदेखी के कारण सड़क जगह-जगह धंसने और टूटने लगी। उन्होंने यह भी कहा था कि कई जगहों पर काम बंद रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।अब सवाल यह है कि सुधार कार्य के साथ सड़क की मूल निर्माण गुणवत्ता की भी तकनीकी जांच होगी या केवल क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर मामले को समाप्त कर दिया जाएगा। ग्रामीणों की नजर अब इस बात पर है कि सुधार के बाद सड़क कितने समय तक टिकाऊ रहती है।

 

Related Articles

Back to top button