किशनगंज, 19 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा ने मो० मुख्तार आलम को राष्ट्रीय लोक जनता दल का किशनगंज जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे सम्बंधित पत्र शुक्रवार को जारी किया गया है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम ने कहा कि राज्य भर में एक साथ विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। किशनगंज में जिस उम्मीद के साथ जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उस उम्मीद को पूरा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा।
