District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भीषण आग ने कई घरों को लिया अपने चपेट में..

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत तलवार बंधा गांव में भीषण आग लगने से ग्रामीणों का काफी क्षति हुआ है। गांव में आग लगते ही आग इस तरह से फैली की कई घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और घर सहित कई सामान और मवेशी को भी जलाकर राख कर दिया। आग की लपट और उड़ते हुए धुए को देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और आग को किसी तरह से बुझाकर काबू करने में जुट गए, इसी दरमियान बिहार अग्निशमन सेवा की भी वाहनें मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नुरुल हुदा, पिता-शरीफ मो० बुधवा पिता-मो० इस्लीम, सजाब उद्दीन-तस्लीमउद्दीन मो० इस्लीम पिता-समरूउद्दीन, सहनाज बेगम पति-मो दारा का घर सहित बकरी,और साहिद आलम पिता-कासिर उद्दीन का घर सहित सामान और मवेशी जलकर राख हो गया जिससे ग्रामीण सदमे में हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!