बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : जंक्शन स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज मिक्स पार्किंग का उद्घाटन

सहरसा, 11 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत सहरसा जंक्शन पर गुरुवार को कृष्णा इंटरप्राइजेज मिक्स पार्किंग का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रो० राजीव कुमार रंजन, व्यवस्थापक आशीष कुमार जग्गा यादव, विपिन सिंह, सतीश झा, हरिदेव यादव, बसंत यादव बिजलपुर, अनिल कुमार, मदनमोहन यादव, विवेक कुमार यादव, राहुल यादव, बब्लू कुमार व बबलू यादव समस्तीपुर द्वारा संयुक्त रूप सें फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर व्यवस्थापक आशीष कुमार ने कहा कि रेलवे द्वारा निर्धारित रेट चार्ट के अनुसार नियमों का पालन किया जाएगा। पार्किंग स्थल पर सभी गाडियो का उचित देखभाल की जाएगी। आम जनता को काफी सहूलियत होगी। वही किसी प्रकार की अवैध वसुली नही होगी। उन्होने कहा कि कृष्णा इंटरप्राइजेज पार्किंग कोशी की आमजनता की सेवा कर सभी वाहन की सुरक्षित निगरानी सुनिश्चित करेगी।

उन्होने वाहन पार्किंग करने वाले यात्रियों से रेलवे द्वारा निर्धारित रेट चार्ट के अनुसार भुगतान कर नियमों के पालन में सहायता करने की आशा व्यक्त की। यह पार्किंग स्थल के टेन्डर की समय सीमा 9 सितंबर दो हजार उन्तीस तक निर्धारित है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button