District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नगर परिषद में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु एक डेडीकेटेड स्टॉल लगाया गया

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक चल रहा है विशेष महाभियान

जनवितरण प्रणाली केन्द्रों, पंचायत भवन, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के ओपीडी काउंटर पर आयुष्मान कार्ड का कराया जा रहा हैं निर्माणकिशनगंज, 27 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में बुधवार को नगर परिषद के सभागार में 70 वर्ष पूर्ण कर चुके वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएम के द्वारा बताया गया कि जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु पूर्व में प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार यह महाभियान 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस महाभियान में जिले को बेहतर प्रदर्शन कराते हुए निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करनी है। बैठक में सभी वार्ड सदस्य को 70 वर्ष पूर्ण कर चुके वृद्धजनों की सूची सौंपी गई साथ ही सभी वृद्धजनों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया।

वहीं डीएम के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर परिषद में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु एक डेडीकेटेड स्टॉल का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी जन वितरण प्रणाली केंद्र दुकानदारों, जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं, एमओआईसी आदि को सक्रिय होकर इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना है। उन्होंने निर्देश दिया कि महाभियान को लेकर लगने वाले कैम्प में लाभुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय साथ ही कैम्प स्थल एवं तिथि सहित आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवश्यक कागजातों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित किया जाय ताकि शत-प्रतिशत व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस महाभियान के दौरान जिला के जनवितरण प्रणाली केन्द्रों, पंचायत भवन, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के ओपीडी काउंटर पर आयुष्मान कार्ड का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही आशा घर-घर जाकर भी आयुष्मान कार्ड का निर्माण करेंगी। इस अभियान में फरवरी 2024 तक बने सभी राशन कार्डधारी परिवार के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना है। इसके साथ ही आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत आधार कार्ड के अनुसार 70 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड का निर्माण बिल्कुल निःशुल्क होगा।बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम, एवं नगर परिषद के अध्यक्ष के साथ-साथ वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!