ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में नेपालगढ़ कॉलनी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में मनाई गई, एवं युवा मोर्चा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम किया संपन्न।

नगर महामंत्री के द्वारा बच्चों के बीच कॉपी कलम एवं मिठाई किया गया वितरित, एवं युवा मोर्चा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार को नेपालगढ़ कॉलनी के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर सुशाशन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बाजपेयी जी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की। आपको बताते चलें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था। वर्ष 2014 से वाजपेयी जी की जयंती को हर साल सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने अपने संबोधन में कहा कि वाजपेयी जी आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे, जिन्होंने एक पत्रकार से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया था। कार्यक्रम के मंच का संचालन अरविंद कुमार मंडल ने किया। वही नगर महामंत्री कुमार विशाल के द्वारा बच्चों के बीच कॉपी कलम एवं मिठाई वितरित किया गया। प्रवक्ता जय किशन प्रसाद ने बाजपेई जी के जीवन वृतांत को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। इसके बाद युवा मोर्चा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, उपाध्यक्ष पंकज कुमार मानू, अंकित कौशिक, गगनदीप सिंह, एडवोकेट अजित दास सहित सहित स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button