District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उत्पाद विभाग ने 979 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 चार चक्का वाहन किया जप्त, 6 गिरफ्तार।

उत्पाद विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग के द्वारा शहर के ब्लॉक चौक पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 6 तस्कर सहित 2 चार पहिया वाहन को भी जब्त किया गया है। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक ताहिर अंसारी और उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। वहीं उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी उसी सूचना के आधार पर शहर के ब्लॉक चौक पर कार्रवाई करते हुए 2 मेडिसिन लोड करने वाली गाड़ी, 6 तस्कर सहित 979 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है। पकड़े गए सभी तस्करों की पहचान कटिहार निवासी प्रकाश चौहान, उत्तम कुमार, जीतू कुमार, पूर्णिया निवासी विकाश प्रसाद, सुंदर कुमार, और संजीव कुमार के रूप में हुई है। वहीं उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया की उत्पाद विभाग हमेशा की तरह आगे भी अपनी कार्रवाई जारी रखेगी, जब तक शराब का सेवन करना लोग नहीं छोड़ेंगे तब तक उत्पाद विभाग भी शांत नहीं बैठेगी। अभी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button