District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में लगा खिलाड़ियों का मेला, जीत हार से परे खेल भावना से खेलें खिलाड़ी:-जिलाधिकारी

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कोरोना काल के बाद आयोजित हो रहे जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2020-21 का उद्घाटन स्थानीय शहीद आशफाक उल्लाह खां स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर जिला पदधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया गया। तत्पश्चात स्वागत गान बालिका उच्च विद्यालय, किशनगंज की छात्राओं के द्वारा किया गया। इसके बाद मशाल में अग्नि प्रज्वलित कर जिला पदाधिकारी ने मार्च पास्ट के नेतृत्वकर्त्ता को सौंपा। बैंड धुन सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने दिया और खेल प्रतियोगिता के मार्च पास्ट में अगुवाई किया। पूरा स्टेडियम का वातावरण खेलमय और एक अद्वितीय अनुभूति को महसूस कर रहा था। आकर्षक रंगोली के बीच जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता को प्रारंभ करने के प्रतीक के रूप में नीले आसमान में गुब्बारा को उड़ाया और सभी प्रतिभागियों को खेल प्रतिज्ञा दिलवाले हुए प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मंच का संचालन सहायक शिक्षक इन्हेसर राही एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी रंजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला पदधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि खेल तन मन को स्वस्थ रखने का सबसे बड़ा माध्यम है। इस कोरोना काल में खेलों की उपयोगिता और भी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी जीत हार की भावना से परे होकर खेल को खेल भावना से खेलें। जितने वाली टीम या खिलाड़ी आत्ममुग्धता में न रहें, वहीं हारने वाली टीम हार से सबक लेकर आगे तैयारी करें। DM ने शानदार आयोजन हेतु खेल कार्यालय, शिक्षा विभाग एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। संबोधन के पश्चात जिला पदाधिकारी ने एथेलिक्स ट्रैक पर जाकर 100 मीटर दौड़ को देखा। साथ ही, पूरे मैदान में भ्रमण का विभिन्न स्पर्धा हेतु तैयार ट्रैक को देखा। अपने संबोधन में डीएम ने जिला में खेल विकास को लेकर जिला प्रशासन के प्रतिबद्धता को बताया। खेल भवन सह व्यायाम शाला, साई सेंटर, एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, खेलो इंडिया के तहत केंद्र खोलने की योजना को विस्तार से बताया।अतिथियों का स्वागत करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, श्री रंजीत कुमार ने कहा कि खेल से व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास होता है, खेल का दूसरा नाम अनुशासन है, जिले में खेलों के सफल आयोजन हेतु विभाग तत्पर है। सभी खिलाड़ी खेल की भावना से खेलें। उन्होंने अयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पहली बार विभिन्न खेलों में जिले से 2 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने निबंधन कराया है। प्रखंड में खेल प्रतियोगिता कराकर स्क्रीनिंग के बाद लगभग 1000 से ऊपर खिलाड़ी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। एथलेटिक्स खेल विधा में लगभग 400 खिलाड़ी भाग लिए। 08 खेलों में अंडर 14, 17 एवं 19 आयुवर्ग के बालक/बालिका अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले खेलों का आयोजन खगड़ा स्टेडियम तथा इंडोर स्टेडियम, किशनगंज में किया जा रहा है, बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में किशनगंज जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला खेल संयोजक अतहर हसन ने बताया कि आज खगड़ा स्टेडियम में एथेलेटिक्स (बालक/बालिका) का मैच आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सचिव, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं नेहरू युवा केंद्र का सहयोग मिला। इस अवसर पर एडीएम (लोक शिकायत निवारण) प्रमोद कुमार राम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अपर एसडीओ, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) व जिला खेल पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघ के प्रतिनिधि, सचिव रेड क्रॉस, नेहरू युवा केंद्र प्रतिनिधि मौजूद थे।

दिनांक 23 दिसंबर को 10 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम निम्न प्रकार से हैं।

खगड़ा स्टेडियम-फुटबॉल (बालक) ताईक्वांडो (बालिका/बालक) इंडोर स्टेडियम, किशनगंज-बैडमिंटन (बालक/बालिकाइस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अतहर हसन, अब्दुस समद, राजकुमार डोगरा, प्रिया हलधर, तृप्ति चटर्जी, स्नेहा जायसवाल, शिव कुमार, नंदिता, मानसी बसाक, अमृता चक्रवर्ती, वंदन कुमार, इकबाल हुसैन, सोनम कुमारी, वकालुजमा शिक्षक एवं विभिन्न विद्यालयों से आए हुए सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद थे।विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों काे किया सम्मानित। एथलेटिक्स

U – 14/100 मी० (बालक)

प्रथम स्थान : आदित्य सिंह
द्वितीय स्थान : शिवम कुमार
तृतीय स्थान : सोनू कुमार

U – 14/100 मी० (बालिका)

प्रथम स्थान : लक्ष्मी कुमारी
द्वितीय स्थान: खुशनुमा प्रवीण
तृतीय स्थान : अगनेश मरांडी

U – 17/100 मी० ( बालक)

साहिल आलम, रविउल आलम, शाहिद आलम

U – 17/100 मी० (बालिका)

मुसर्रत बेगम, जन्नती बेगम, साक्षी कुमारी

U – 19/100 मी० (बालक)

मो० रहमानी, वाहिद आलम, मो० तौकीर

U – 19/100 मी० (बालिका)

फिरजवी प्रवीण

U – 14/200 मी० (बालक)

अबूबकर सिद्दिकी, रुबाब आलम, मो० मंज़र

U – 17/200 मी० (बालक)

साहिल आलम, मुशफीक आलम, मासूम आलम,

U – 17/200 मी० (बालिका)

सोनाली दास, सलोनी सोरेन, छोटी कुमारी,

U – 19/200 मी0 (बालक)

मो० रहमानी, बाहिद आलम, मो० जहीद

U – 17/400 मी० (बालक)

मो० साहिल, मो० तनवीर, प्रशांत कुमार राम

U – 17/400 मी० (बालिका)

जन्नती बेगम, शहनबानू, खुशी कुमारी,

U – 19/400 मी० (बालक)

सुखलाल टुडू, शुभम कुमार, कौशल जैन,

लंबी कूद U- 14

नेहा प्रवीण, आरती कुमारी, रेशम जहाँ

ऊँची कूद U- 17

सुंदर बेसरा, नीतीश प्रजादत्त, पीयूष कुमार सिंह।

ऊँची कूद U- 19

अरबाज, सोरेन कुमार, शबी अनवर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button