District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने अंचल कार्यालय, ठाकुरगंज का किया निरीक्षण, आम जनता के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया निर्देश।

विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, पदाधिकारीगण सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें : डीएम।

  • नए राजस्व कर्मचारियों और नवनियुक्त लिपिक को कार्य आवंटित करने का निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा अंचल कार्यालय, ठाकुरगंज का निरीक्षण गुरुवार को किया गया। उन्होंने अंचल कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियो, कर्मियों की उपस्थिति की जांच की, उनका परिचय प्राप्त किया तथा उनके दायित्वों एवं कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के वक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मी कर्तव्य पर उपस्थित थे। डीएम श्री शास्त्री द्वारा अंचल कार्यालय का निरीक्षण के दौरान पंजियों का संधारण, अनुक्रमणिका पंजी, रोकड़ बही, दाखिल खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमणवाद, मापीवाद, भूमि विवाद निराकरण हेतु साप्ताहिक बैठक का आयोजन सहित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की। ई-म्यूटेशन अंतर्गत प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। इस वित्तीय वर्ष में कुल प्राप्त 10669 आवेदनों में से अब तक 3047 मामलों को निष्पादित किया गया है जो कुल प्राप्त आवेदनों का 28.55 प्रतिशत है। 7222 आवेदन लंबित पाए गए है, इन्हे माह के अंत तक निष्पादित करने के निर्देश दिए गए। परिमार्जन के तहत आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 98% आवेदन को निष्पादित कर दिया गया है। वर्ष 2022-23 में नापीवाद से संबंधित दर्ज मामले, अतिक्रमणवाद के दर्ज मामले की समीक्षा उपरांत शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। डीएम ने लेखा और वित के मामले पर समीक्षा कर अप्रयुक्त राशि, जिसके व्यय की संभावना न हो, उसे सरकार के निदेशानुसार संबंधित शीर्ष में जमा कराने का निदेश दिया। अग्रिम राशि का भी शीघ्र समायोजन करने का निदेश दिया गया है। डीएम श्री शास्त्री ने सभी कर्मियों का बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने ठाकुरगंज अंचल में पदस्थापित नवनियुक्त 7 राजस्व कर्मचारियों के कार्य के संबंध में निर्देश दिया कि वर्तमान में उन्हे पूर्व से कार्यरत राजस्व कर्मी के साथ टैग करें ताकि राजस्व कार्यों को बारीकी से सीख सकें और पारंगत तरीके से भविष्य में कार्य निष्पादित कर सकें। नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिक से तत्काल पंजी संधारण और पत्र आगत निर्गत का कार्य लेने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सामान्यतः कार्यालय प्रबंधन की स्थिति अच्छी पाई गई। उन्होंने आम लोगों के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राज्य में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के आलोक में ठाकुरगंज नगर निकाय क्षेत्र में फॉगिंग कराए जाने की जाँच की गई। उन्होंने फॉगिंग कार्य पर असंतोष प्रकट कर कार्यपालक पदाधिकारी, ठाकुरगंज नगर पंचायत को फॉगिंग कार्य नगर क्षेत्रांतर्गत सभी स्थान पर नियमित रूप से कराने निर्देश दिया। वही प्रखंड से सटे भातडाला पोखर पर जाकर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया एवं जल निकाय की स्थिति अच्छी नहीं पाए जाने पर वन विभाग के पदाधिकारियों को फटकार लगाया। छठ पूजा के आलोक में शीघ्र साफ सफाई, लाइटिंग, बैरिकेटिंग करवाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, संदीप कुमार, सीओ ठाकुरगंज, राजस्व पदाधिकारी एवं कर्मचारी व अन्य भी उपस्थित थे। विदित हो कि डीएम द्वारा नियमित तौर पर जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण तथा कार्यों का अनुश्रवण किया जाता है। डीएम ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button