किशनगंज : डीएम ने किया +2 रसल उच्च विद्यालय, बहादुरगंज का औचक निरीक्षण।

उच्च विद्यालय में प्रारंभ क्रैश कोर्स विशेष कक्षा का लिया जायजा।
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरगंज का निरीक्षण कर नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बहादुरगंज स्थित +2 रसल उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने दोनो विद्यालय संचालन के समय विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा। वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्य से शिक्षको की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।मौके पर डीएम ने रसल हाई स्कूल में विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में छात्र छात्राओं से पूछताछ किया।मुख्य रूप से संचालित विशेष कक्षा का निरीक्षण किया गया। कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति और पाठ्य सामग्री को देखा गया। ज्ञातव्य हो कि जिला के 4 विद्यालय में डीएम के विशेष पहल पर 10वीं बोर्ड देने वाले विद्यार्थियों के लिए क्रैश कोर्स के रूप में स्पेशल क्लास प्रारंभ किया गया है। यह कार्य जिला में शिक्षा के प्रति बच्चो में जागरूकता के लिए महवपूर्ण है। डीएम श्री शास्त्री के द्वारा स्वयं चारो विद्यालय (ठाकुरगंज में एक, किशनगंज में 2 और बहादुरगंज में 1) में बारी बारी से भ्रमण कर उक्त संचालित विशेष कक्षा का अनुश्रवण किया गया है। बच्चो की अधिकाधिक भागीदारी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत शिक्षको को निर्देशित किया गया है। व्यवस्थित ढंग से विशेष कक्षा का संचालन प्रारंभ हो गया है। बहादुरगंज के रसल उच्च विद्यालय समेत मध्य विद्यालय का निरीक्षण के दौरान डीएम विद्यालय में शिक्षण कार्य, आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन निर्धारित कक्षा और उसके शिक्षक का रूटीन चार्ट बनाकर प्रदर्शित किया जाय। विशेष वर्ग कक्षा संचालन में अधिकाधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। विद्यालय में साफ सफाई, बिजली, बेच डेस्क उपलब्धता को लेकर निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो कि डीएम श्रीकांत शास्त्री जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने हेतु लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। सभी प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना, नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया जाता है। स्वयं वर्ग संचालन के दौरान विद्यार्थियों से रु ब रू होते है।