District Adminstrationअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुर्णिया : 60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 7 तस्करों को किया गया गिरफ्तार

पुर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, मरंगा थाना अंतर्गत लगभग 12:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर 27 नवंबर को छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ ब्राउन शुगर तस्कर के द्वारा ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री होने वाला है। कुछ इसी को लेकर पूर्णिया अधीक्षक आमिर जावेद ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सरोज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया। मरंगा थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने आज यहां बताया कि छापेमारी दल में मनीष चंद्र यादव, मरंगा थाना एवं अन्य थाना के पुलिस कर्मी, आनंद कुमार, मरंगा थाना के पूजा गुप्ता तथा पंकज आनंद प्रभारी तकनीकी शाखा, सुनील कुमार, रोहित कुमार, इंद्रजीत कुमार एवं मरंगा थाना के टाइगर मोबाइल सुमित कुमार, रामचंद्र पासवान, प्रवीण कुमार, विनय कुमार एवं अन्य शामिल थे। गुप्त सूचना पर मिले छापेमारी में 60 ग्राम ब्राउन सूगर, 8 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल एवं 1300 नगद बरामद किया गया हैं। छापेमारी में 7 अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार यादव से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि यह दालकोला से ब्राउन शुगर लाकर पूर्णिया शहर में बेचते हैं। आज भी खरीद बिक्री के क्रम में सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button