ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : CM पहुंचे किशनगंज, डीएम एवं एसपी ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत।

मुख्यमंत्री किशनगंज हवाई अड्डा पर तैयार हेलीकॉप्टर से शीघ्र हवाई सर्वेक्षण के लिए प्रस्थान कर गए। गौरतलब हो कि माननीय मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और उनके प्रोटोकॉल की पूर्व के सख़्त तैयारी की गई थी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, श्री नीतीश कुमार के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण हेतु किशनगंज जिला में कुछ समय के लिए आगमन हुआ। आपको मालूम हो कि मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से स्थानीय हवाई अड्डा खगड़ा पर उतरे। उनके आगमन पर श्री राहुल महिवाल, आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया तथा पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया प्रक्षेत्र और जिलाधिकारी किशनगंज, डॉ आदित्य प्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत हवाई अड्डा पर किया गया। वहीं मुख्यमंत्री किशनगंज हवाई अड्डा पर तैयार हेलीकॉप्टर से शीघ्र हवाई सर्वेक्षण के लिए प्रस्थान कर गए। गौरतलब हो कि माननीय मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और उनके प्रोटोकॉल की पूर्व के सख़्त तैयारी की गई थी। उक्त कार्यक्रम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण हेतु निर्धारित था। उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button