किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा का स्थानांतरण, निखिलेश कुमार पाठक का स्वागत समारोह संपन्न

किशनगंज,03जुलाई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला कल्याण कार्यालय, किशनगंज में गुरुवार को एक भावभीनी विदाई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई, वहीं नवनियुक्त जिला कल्याण पदाधिकारी निखिलेश कुमार पाठक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (POA) ठाकुरगंज की ओर से किया गया, जिसमें जिले के सभी विकास मित्र समन्वयक उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने श्री सिन्हा के कार्यकाल की सराहना की और उनके प्रशासनिक योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वहीं, निखिलेश कुमार पाठक ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे जिले के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे और आमजन तक योजनाओं की लाभान्विति सुनिश्चित करेंगे।

उपस्थित विकास मित्र समन्वयक इस प्रकार थे:

  • मुक्ति कुमार चौपाल – विकास मित्र समन्वयक, किशनगंज
  • पुरन लाल – विकास मित्र समन्वयक, टेढ़ागाछ
  • संतोष कश्यप – विकास मित्र समन्वयक, बहादुरगंज
  • रामबृज – विकास मित्र समन्वयक, कोचाधामन
  • राम प्रसाद – विकास मित्र समन्वयक, दिघलबैंक
  • राजकुमार – विकास मित्र समन्वयक, पोठिया
  • रामेशलाल – विकास मित्र समन्वयक, ठाकुरगंज

सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और जिला कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button