अपराधकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : दूसरी बार शराब पीने के मामले में अदालत ने सुनायी एक वर्ष की सजा

किशनगंज, 01 मार्च (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, दूसरी बार शराब पीकर पकड़े जाने के मामले में शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश उत्पाद विवेक भारद्वाज की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी अजय झा को एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनायी है।विशेष लोक अभियोजक प्रणव कुमार ने सजा की बिंदु पर जोरदार दलीलें पेश की। मामले में एक वर्ष पूर्व 20 जनवरी 2023 को उत्पाद विभाग ने ठाकुरगंज बाजार से आरोपी युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया था। विभाग के द्वारा जांच करने पर यह पाया गया कि पकड़े गए आरोपी को पूर्व में भी नशे की हालत में पकड़ा गया था। इस बार दूसरी बार शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!