ताजा खबरभोजपुर

*आरा:-श्राद्धकर्म पर दिवंगत पत्रकार कुणाल सिंह को दी गई श्रद्धांजलि….*

गुड्डू कुमार सिंह गड़हनी :-प्रखंड क्षेत्र के बराप गाँव मे दैनिक अखबार के पत्रकार कुणाल सिंह के श्राद्धकर्म पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।मौके पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता

सह बगवाँ पूर्व मुखिया बिनोद सिंह राम बचन सिंह अक्षयवट ओझा गुडु सिंह बबुआन,पत्रकार अमरेन्द्र कुमार मिश्र मुरली मनोहर जोशी गुडु सिंह सौरभ श्रीवास्तव रैना सिंह महेन्द्र जी, आजाद जी, व ग्रामीण जनता-जनार्धन ने दिवंगत पत्रकार के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर मृतात्मा कि शांति के लिए दो मिनट का मौन रख

श्रद्धांजलि दी। उक्त मौके पर बिनोद सिंह ने कहा कि मृतात्मा नेक दिल इंसान थे।वे समाज के लिये सदैव अग्रसर थे।उनकी कमी हमेशा खलेगी।उन्होंने प्रशासन व मीडिया को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मीडिया अपना कर्तव्य निभाने से चुक रही है और यही कारण है कि प्रशासन एवं पदाधिकारी मनमानी करने पर उतारू हो गये हैं। जबकि मीडिया को निष्पक्ष होकर पत्रकारिता करनी चाहिए।सच को सामने लाना ही पत्रकारों का काम है।जिस तरह कुणाल काण्ड मे थानाध्यक्ष के उपर कारवाई नही कर उलटे गलत इल्जाम लगाकर न्याय मांगने वालो को ही फंसा दिया गया।जबकि पूरी घटना पब्लिक से लेकर प्रशासन तक के आखों देखी घटना है।मौके पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत पत्रकार कुणाल सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बहुत ही नेक दिल व मिलनसार व्यक्ति थे।उनकी कमी हमेशा खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!