District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सीमा सुरक्षा बल ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के अन्तर्गत चलाया नशा मुक्ति अभियान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 02 व 03 मार्च को 152वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमान्त गाँवों में सिविक एक्शन प्रोग्राम के अन्तर्गत “नशा मुक्ति अभियान” चलाया गया। जिसमें बैनर, भाषण और नशा मुक्ति संबंधी कई गीत बजाकर गाँव-गाँव घूम-घूमकर लोगों में जन जागरण किया। गौर करे कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार का कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल द्वारा पहली बार किया गया। जिसमें ग्रामवासियों मे काफी जिज्ञासा देखने को मिली और सीमा सुरक्षा बल द्वारा नशे की लत, नशों के प्रकार, नशों से होने वाले मानसिक, शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताये जाने पर ग्रामवासी भौचक्के होकर शांत होकर सुनते नजर आये। इस अभियान से लोगों को जो जानकारी मिली उससे यह प्रतीत हुआ कि आम जन मानस नशा करने में काफी अग्रणी हैं पर नशे के दुष्परिणाम से अनभिज्ञ हैं। पर अभियान के दौरान भाषण में जब नशे से होने वाली बीमारियों, आर्थिक क्षति और मौत के आँकड़ों का जिक्र सुनकर लोग चकित हुए और इस विषय में जानकारी के अभाव में अपनी अज्ञानता जाहिर की। लागों द्वारा सीमा सुरक्षा बल के इस अभियान की काफी सराहना की गई पर कई ग्रामीण अपनी-अपनी जिज्ञाशा और सवाल भी किए। जिसके प्रतिउत्तर स्वरूप सीमा सुरक्षा प्रतिनिधि द्वारा उन्हें समझाया गया और आश्वासन स्वरूप भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरण संबंधि और कार्यक्रम चलाते रहने का प्रयास करते रहेंगे। इस अभियान की शुरूआत 02 मार्च 2023 को सीमान्त ग्राम हटकोला, खेखी डांगी, ठकुराबाड़ी, जगता गाँव, निलाजी और दारीविट में सम्पन्न किया गया। वही शुक्रवार 03 मार्च को सोनामाटी भैरा स्थान मोनीविटा, कुलाविटा, झिलझिली, कुकराधा एवं श्रीपुर में किया गया। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सौरभ श्रीवास्तव, उप-कमाण्डेन्ट, कम्पनी कमाण्डरस एवं अन्य कार्मिकों ने उपर्युक्त अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!