किशनगंज : भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने उत्पाद विभाग व पुलिस के जवान पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप।

एनएच-27 हाईवे पर आए दिन लोगों के साथ मध्य निषेध विभाग के द्वारा लूटे जाने की घटना आम होती जा रही है, अब किशनगंज की जनता के सहयोग से भाजपा इनका विरोध करेगी: सुशांत गोप
फरिंगगोला चेक पोस्ट से बालू और दारू का खेला बंद करो: सुशांत गोप किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार की देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशनगंज जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने उत्पाद विभाग व पुलिस के जवान पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। शहर के फरिंगगोला स्थित मद्य निषेध चेकपोस्ट पर शनिवार की देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष अपने घर की ओर जा रहे थे।
तभी ड्यूटी पर तैनात उत्पाद कर्मी ने उनकी गाड़ी रुकवायी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विभाग पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एनएच के डिवाईडर पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने आरोप लगाते हुए बताया कि वो अपने परिवार के साथ सिलीगुड़ी से किशनगंज लौट रहे थे। चेकपोस्ट पर उनकी कार को रोककर चेकिंग किया गया लेकिन इस दौरान चेकपोस्ट पर उनसे चेकिंग के नाम पर अभद्रता की गयी। मामले की जानकारी मिलते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मद्य निषेध चेकपोस्ट पर पहुंच गए और डिवाईडर पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान एनएच पर वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं हुई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार मौके पर पहुंच गए और भाजपा जिलाध्यक्ष से घटना की जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि मद्य निषेध विभाग के द्वारा आए दिन आम जनताओं का शोषण बढ़ता जा रहा है। उनके बढ़ते अपराध लूट का शिकार बनाने का कोशिश आज मुझे भी किया गया जिसके फलस्वरूप प्रशासन के बड़े पदाधिकारी घटनास्थल पर आना पड़ा सारी वस्तु स्तिथि समझकर मेरे द्वारा प्राथमिक दर्ज करने हेतु आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि एनएच-27 हाईवे पर आए दिन लोगों के साथ मध् निषेध विभाग के द्वारा लूटे जाने की घटना आम होती जा रही है। अब किशनगंज की जनता के सहयोग से भाजपा इनका विरोध करेगी।