किशनगंज : महिला हिंसा की रोकथाम को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
कार्यक्रम में बाल विवाह, महिलाओं पर हिंसा, घरेलू हिंसा, पीसीपीएनडीटी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 181 महिला हेल्पलाइन, महिला सशक्तिकरण, पॉक्सो जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई

किशनगंज, 11 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, महिला हिंसा की रोकथाम को लेकर राहत संस्था के द्वारा 16 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बच्चो के साथ लिंग आधारित हिंसा, हिंसा के विरुद्ध, लेगिंग समानता, बाल विवाह एवं पॉक्सो अधिनियम की विस्तृत जानकारी टीम द्वारा दिया गया।
बुधवार को राहत संस्था की सचिव डा. फरजाना बेगम ने बताया कि लिंग आधारित हिंसा, महिला हिंसा, बाल विवाह एवं कार्य स्थल पर यौन शोषण के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले विभिन्न प्रखंडों में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बाल विवाह, महिलाओं पर हिंसा, घरेलू हिंसा, पीसीपीएनडीटी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 181 महिला हेल्पलाइन, महिला सशक्तिकरण, पॉक्सो जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
उक्त कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 16 दिवसीय कार्यक्रम के उपलक्ष्य में राहत संस्था की सचिव डा. फरजाना बेगम, यास्मीन प्रवीण, अभिनव कुमार, बिपेन बिहारी, रेशमा आदि मौजूद थी।