किशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : दुष्कर्म का आरोपी खगड़िया से गिरफ्तार

किशनगंज,06अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को खगड़िया से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम की गई इस कार्रवाई में आरोपी को एक माह पूर्व दर्ज मामले के तहत पकड़ा गया।

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। आरोप है कि 10 अक्टूबर 2024 को युवक ने बहला-फुसलाकर पीड़िता को ठाकुरगंज कॉलेज के पास एक मक्का के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में कई बार शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़िता से संपर्क तोड़ लिया और उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया।

परेशान होकर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिन्होंने पहले आरोपी से बात की, पर उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज हुआ।

एसपी सागर कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने उसे खगड़िया से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!