किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : महाकाल मंदिर में भक्तों ने किया जलार्पण

मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे थे। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में महाकाल बाबा की पूजा अर्चना की जा रही थी

किशनगंज, 31 जुलाई (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, सावन की चौथी सोमवारी को शहर के रुईधासा महाकाल मंदिर में भक्तों ने बाबा महाकाल को जलार्पण किया। मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे थे। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में महाकाल बाबा की पूजा अर्चना की जा रही थी।सबसे ज्यादा भीड़ महिला भक्तों की थी। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। बाबा साकेत ने बताया कि इस दिन का विशेष महत्व है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button