ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कविता कुमारी ने वार्ड सदस्य के लिए दाखिल किया पर्चा

सैकड़ो समर्थकों के साथ भारत माता मंदिर से पिपरा मोड़ तक पैदल पहुँची कविता

गुड्डु कुमार सिंह :-गड़हनी।सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें शशक्त करने में जो पहल किया है उसका असर पंचायती चुनाव में देखने को मिलता है।जो महिला घर की काम-काज में लगी रहती थी आज वो अपने वार्ड ,पंचायत,प्रखंड व जिला का प्रतिनिधित्व करती नज़र आ रही है।मंगलवार को कुरकरी पंचायत वार्ड संख्या एक से महिला प्रत्यासी सामाजिक कार्यकर्ता उपेन्द्र कुमार यादव की पत्नी कविता कुमारी ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कविता कुमारी ने कहा कि मौका मिला तो अपने वार्ड को पंचायत में सबसे बेहतर बनाने का काम करूंगी।सरकार की सभी बहुमत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसके लिए प्रयास रत रहूँगी।नामांकन से पूर्व कविता कुमारी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ वार्ड एक मे स्थित भारत माता के मंदिर से पुजा अर्चना कर पुजारी राम बचन दास एवम मतदाता का आशीर्वाद ले वार्ड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पिपरा मोड़ पहुँची।भ्रमण के दौरान गांव की महिलाएं,पुरुष व युवा में काफी उत्साह देखने को मिला।उपेंद्र यादव जिन्दाबाद, कविता यादव जिन्दाबाद के नारों से पूरा गाँव गूंज उठा।लोगों ने बताया कविता ग्रेजुएट शिक्षित प्रत्यासी हैं।उपेन्द्र हर लोगों के सुख दुख में साथ देते हैं,ऐसे लोगों को मौका मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!