किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में करणी सेना का प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम 12 सितंबर को

किशनगंज,11सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, बिहार परिवार के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को किशनगंज स्थित दफ्तरी पैलेस में प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह शामिल होंगे।इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण तथा करणी सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं जिलाध्यक्ष ब्रजेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने सभी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सम्मानित सदस्य गण से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!