ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमशेदपुर, बागबेड़ा क्षेत्र में कचरे की समस्या के समाधान के लिए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत और मध्य बागबेड़ा पंचायत के संयुक्त ग्राम सभा का आयोजन बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में किया गया।…

तारकेश्वर गुप्ता: जमशेदपुर : ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चुनका मार्डी ने किया।विषय प्रवेश कराते हुए जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने जनता दरबार में उपायुक्त महोदया को दिए ज्ञापन से लेकर अब तक की स्थिति को विस्तार पूर्वक रखा। उन्होंने यह बताया कि हमारे पंचायत क्षेत्र में कचरा निष्पादन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण पंचायत कचड़ा प्रबंधन में सफल नहीं हो पा रहा है। इसलिए जन प्रतिनिधियों के आग्रह पर जुगसलाई नगरपालिका से कचड़ा प्रबंधन के लिए सहयोग करने का प्रस्ताव प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर के द्वारा नगरपालिका को दिया गया है। इसी संबध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बागबेड़ा जिला परिषद क्षेत्र के सातों मुखिया को कचरा उठाव के लिए निर्धारित शुल्क के भुगतान हेतु ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव देने का पत्र दिया है।
उस पत्र के आलोक में आज के संयुक्त ग्राम सभा में सुझाव आमंत्रित किए गए थें। जिसमें कुछ ग्रामीणों ने शुल्क देने की सहमति दी साथ हीं कुछ ग्रामीणों ने पंचायत फंड से शुल्क में सहयोग का सुझाव दिया।

सभी के सुझाव को देखते हुए अध्यक्ष चूनका मारडी ने कचड़ा निष्पादन के लिए ग्राम सभा बुलाने की पहल की सराहना करते हुए एक और बैठक कर निर्णय पर पहुंचने की बात कही। स्वागत भाषण बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत मुखिया राजकुमार गौड़ तथा धन्यवाद ज्ञापन मध्य बागबेड़ा पंचायत की मुखिया उमा मुंडा ने किया। बैठक का संचालन बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत उपमुखिया संतोष ठाकुर तथा सुझाव लेखन मध्य बागबेड़ा पंचायत उपमुखिया धनंजय कुमार ने किया। ग्राम सभा में ग्राम प्रधान चुनका मारडी, जिला पार्षद डॉ कविता परमार, मुखिया राजकुमार गौड़, उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, राजू सिंह, सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, धनंजय कुमार सिंह, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, आशा देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, अनीशा सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा, डेजी देवी,
बबिता सिंह, प्रभावती देवी,सीमा पांडे, प्रतिनिधि भवनाथ सिंह, कुमार विशाल,चंदन सिंह के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!