झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा हुए सेवानिवृत जैप वन परिसर, डोरंडा में हुआ विदाई समारोह का आयोजन।।…

भारती मिश्रा:-झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा आज हुए सेवानिवृत्त| जैप वन परिसर, डोरंडा में झारखंड पुलिस के द्वारा विदाई समारोह आयोजित की गई| सभा को संबोधित करते हुए नीरज सिन्हा सभी जवानों अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें जनता के भरोसे को बरकरार रखने के लिए कहा, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मलाल है वो अपने सेवानिवृत्ति की तिथि तक पूरी तरह से नक्सलियों का खात्मा नहीं कर पाए| उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके ऊर्जावान साथी नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने में कामयाब होंगे| उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य में उग्रवाद के भौगोलिक विस्तार को सीमित किया गया है| 3 दशक में जहां पुलिस जा नहीं पाती थी, आज वहाँ पुलिस की पहुँच है| ग्रामीण आज इतने खुश है कि पुलिस को हर काम मे सहयोग दे रहे है| उग्रवाद से परेशान जो लोग पलायन कर चुके थे वो सालों फिर से घर वापिस लौट रहे है| बूढ़ा पहाड़ इलाके मे कभी सरकार नहीं पहुंच पाती थी | नीरज सिन्हा ने अपने 2 वर्षों के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि इस अवधि में आत्मसमर्पण नीति के तहत 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जिन पर एक करोड़ ₹ 10 लाख का इनाम घोषित था| 17 नक्सली मारे भी गए जिनके ऊपर 17 लाख का इनाम था| झारखंड पुलिस ने बूढ़ा पहाड़, चाईबासा, सरायकेला, लोहरदगा, लातेहार, गुमला को ट्राई जंक्शन नक्सलियों से मुक्त कराया , अब उनके नेता दक्षिणी – पश्चिम क्षेत्र में ही जमे है उनकी तीन तरफ से घेराबंदी हो चुकी है|