ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को निधन हो गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद उन्होंने चेन्नई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।