झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जेबीकेएसएस (JBKSS) ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय का किया घेराव

राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत सुरक्षा प्रहरी, सफाई कर्मी और माली कर्मी के हक अधिकार को ले जेबीकेएसएस के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर


रांची : झारखंड भाषा संघर्ष समिति के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को ले पुराना विधानसभा सभागार के समक्ष एकत्रित होकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय तक अधिकार यात्रा निकाली। जिसमें हजारों की संख्या में युवा और छात्र छात्राएं शामिल हुए। केंद्रीय सदस्य देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत सुरक्षा प्रहरी, सफाई कर्मी और माली कर्मी के हक अधिकार को लेकर जेबीकेएसएस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं।


मंगलवार सुबह 11 बजे पुराना विधानसभा सभागार के समक्ष एकत्रित होकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय तक अधिकार यात्रा निकाली गई। साथ ही कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान नारेबाजी से पूरा इलाका गुंजायमान था। देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि फ्रंटलाइन नामक आउटसोर्स कंपनी के तहत सभी कर्मी कार्यरत हैं, डेढ़ साल से कार्यरत हैं। जिसे अभी तक एक बार भी पेमेंट स्लिप नहीं दिया जा रहा है। जिसमें बहुत बड़ा पेमेंट घोटाला का अंदेशा है। समय पर पेमेंट भुगतान नहीं किया जाता है कभी भुगतान किया भी जाता है तो कटौती करके किया जाता है। डेढ़ साल कार्य करने के बाद सेवा समाप्त करने का आदेश निकाला जा रहा है। जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित होंगे।

अधिकार यात्रा के माध्यम से शिक्षा परियोजना परिषद निदेशक से मांग की गई है कि सभी कर्मियों को स्थाई किया जाए। वेतन भुगतान करते समय पेमेंट स्लिप दिया जाए और समय पर वेतन दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button