ब्रेकिंग न्यूज़

जापान ने जारी की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-नई दिल्ली-मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नए साल से पहले बड़ी खबर आई है। भारत में जापान के दूतावास ने E5 सीरीज शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। कहा जा रहा है कि यही ट्रेन भारतीय अवतार में बुलेट ट्रेन के रूप में दौड़ेगी। यह बुलेट ट्रेन चलने चलने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी केवल 2 घंटे में पूरी हो जाएगी।
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train प्रोजेक्ट के 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें, 14 सितंबर 2017 को पीएम मोदी और उनके तत्कालीन जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने देश की पहली बुलेट-ट्रेन परियोजना का ऐलान किया था। इस तरह भारत ताइवान के बाद जापान की प्रतिष्ठित ‘शिंकानसेन’ बुलेट-ट्रेन तकनीक खरीदने वाला पहला देश बन गया। टोक्यो ने परियोजना लागत का लगभग 80 प्रतिशत 88,000 करोड़ रुपये का ऋण देने की सहमति दी थी।

अधिकतम 350 किमी प्रति घंटा रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

भारत की पहली बुलेट ट्रेन 500 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी। कुल दूरी में से 21 किमी सुरंगों से होकर गुजरेगी, जिनमें से सात किमी समुद्र के नीचे होंगे। बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलेगी, जिसकी अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा होगी।

इन 12 रुट पर भी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का प्रस्ताव

भारतीय रेल ने देश में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के विस्तार की योजना पर काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रेलवे की ओर से देश में 12 नए रुट्स पर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर प्रस्ताव रख दिया गया। जानिए कौन से हैं ये रुट्स्

दिल्ली- चंडीगढ़- लुधियाना – जालंधर- अमृतसर HSR कॉरिडोर

दिल्ली- आगरा- कानपुर- लखनऊ- वाराणसी- HSR गलियारा

दिल्ली- आगरा- कानपुर-लखनऊ- वाराणसी HSR गलियारा

कटिहार और न्यू जलपाईगुड़ी के रास्ते पटना से गुवाहाटी तक अतिरिक्त एचएसआर लाइन

मुंबई हैदराबाद HSR लाइन का विस्तार करके हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच अतिरिक्त HSR लाइन।

नागपुर और वाराणसी के बीच अतिरिक्त एचएसआर लाइन प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button