तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के पश्चिमी हलुदबनी डूंगरी टोला में शॉर्ट सर्किट से एक राशन दुकान में आग लग गई। बताते हैं कि महेंद्र टूडू के राशन दुकान में आग लगी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट के जरिए फ्रीज में आग लगी थी। जब आग लगी तब वहां कई महिलाएं पास में पानी भर रही थीं। महिलाओं ने ही दुकान से धुआं उठता देखा तो लोगों को बताया। इसके बाद मेन स्विच बंद किया गया। तब तक आग बढ़ गई थी और दुकान से आग घर तक पहुंच गई। घर का भी काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बाद में स्थानीय लोगों ने पानी डाल डाल कर आग बुझाई। आग लगने से लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
