ब्रेकिंग न्यूज़

बयान देने से पहले नेतागण अपनी औकात जान लें तो बेहतर रहेगा !

रंजीत कुमार सिन्हा मुझे यह जानकारी मिली है कि बिहार विधान सभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता महोदय ने प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को सलाह दी है कि पहला कोरोना वैक्सीन उनको ही लगवाना चाहिए। मेरी सलाह है कि बयान देने के पहले यदि नेतागण अपनी औकात में रह कर ही बात करें, वह ठीक रहेगा। पहली बात तो आप सलाह देने में सक्षम ही नहीं है, इस काम के लिए। दूसरी बात यह है कि हमारे मोदी जी तो पूर्ण स्वस्थ हैं। वो जब चाहेंगे तब कोरोना वैक्सीन ले लेंगे। लेकिन, यदि आपको सलाह ही देना है तो अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं को यह सलाह दीजिए, जो लगभग सारे के सारे अस्वस्थ हैं । विभिन्न संक्रमणों से ग्रसित हैं। हर साल बाहर जाकर विदेशों में ईलाज कराते है। कुछ तो मानसिक तौर पर भी बीमार हैं। उनको कोरोना वैक्सीन की जरूरत ज्यादा है, आप उनको सलाह दीजिए। उनको सलाह देंगे तो यह सही बात होगी। प्रधानमंत्री जी को सलाह देने की तो आपकी औकात ही नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!