ब्रेकिंग न्यूज़

छात्रों की ओर से किया जा रहा आंदोलन जायज है – प्रेम रंजन पटेल

पटना। रेलवे भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से किए जा रहे आंदोलन पर बिहार बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि छात्रों की ओर से किया जा रहा आंदोलन जायज है। लेकिन उन छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। कुछ शिक्षक उन छात्रों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सारी बातों को तथ्यों के साथ रखने का काम किया है।
उन्होंने कहा है कि अगर इसमें कोई भ्रम की स्थिति है तो उसे दूर किया जाएगा। छात्रों की शिकायतों का निराकरण जल्द किया जाएगा। सरकारी संपत्ति देश की संपत्ति है। यह उन छात्रों की भी संपत्ति है। उसे नष्ट ना करें। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में जो चुनाव है, उसे मुद्दा बनाकर छात्रों को उकसाया जा रहा है। ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके। लेकिन छात्रों को इन चीजों से बचना चाहिए, दूसरों के बहकावे से बचना चाहिए। छात्रों को रेलमंत्री पर भरोसा रखना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button