District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसएसबी 19वीं बटालियन ठाकुरगंज के प्रांगण में भारत नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

किशनगंज, 15 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सोमवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के प्रांगण में भारत–नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति (BDCC) की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों देशों के राष्ट्रीयगाण गाकर किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री, के द्वारा उपस्थित समस्त पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनन्दन किया गया साथ ही बिरेन्द्र कुमार यादव, प्रमुख जिलाधिकारी (CDO), मोरंग (नेपाल) को पुष्प गुच्छ देकर उनका हार्दिक स्वागत किया। बैठक के दौरान भारत और नेपाल सीमा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर दोनों देशों के पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम, नेपाल से भारत में शराब, मवेशी और पेट्रोलियम उत्पाद की तस्करी एवं भारत से नेपाल में की जाने वाली नशीली दवाओं, उर्वरक और अन्य वर्जित वस्तुओं की तस्करी पर रोकथाम के उपायों पर चर्चा, क्षतिग्रस्त हुए सीमा स्तंभों की मरम्मत एवं रख रखाव, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने सम्बन्धी, अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा पर अनाधिकृत अतिक्रमण रोकने के लिए उठाये जा रहे कदम, संवेदनशील क्षेत्रों में बल की तैनाती हेतु चर्चा, सीमा क्षेत्र में आवाजाही करने वाले वाहनों की नियमित जांच किये जाने सम्बन्धी, नकली मुद्रा रोकथाम के उपाय, हाथी दांत की तस्करी सम्बन्धी, अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित कई अन्य मुद्दों पर दोनों देशों के पदाधिकारियों के बीच चर्चा के बाद आम सहमति के साथ बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मित्र देश नेपाल की तरफ से देव राज अर्याल, पुलिस अधीक्षक, दूसरी वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल, झापा (नेपाल), तीर्थ बहादुर थापा, पुलिस अधीक्षक, तीसरी वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल, मोरंग (नेपाल), दीपक पोखरेल, पुलिस अधीक्षक, नेपाल पुलिस, मोरंग, दुर्गा राज रेगमी, पुलिस अधीक्षक, नेपाल पुलिस, झापा, शरद कुमार, ACDO, मोरंग (नेपाल), बिस्व राज नेपाल, ACDO, झापा (नेपाल) तथा भारत की ओर से सुभाष नेगी, कमान्डेंट, 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रानीडांगा, मधुकर अमिताभ, कमान्डेंट,19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज, फिलिम बसंता उप कमांडेंट, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज, नरेश प्रसाद, प्रभागीय वन अधिकारी, अररिया, अमिताभ कुमार गुप्ता, एसडीएम, किशनगंज, एम.के.सिंह, उप कमान्डेंट (आसूचना), सीमा सुरक्षा बल, किशनगंज, रविकांत द्विवेदी, उप कमांडेंट, 19वीं वाहिनी, जय प्रकाश कुमार, सहायक कमांडेंट 19वीं वाहिनी, स.अ. सिकंदर, सहायक कमांडेंट,19वीं वाहिनी, अजीत प्रताप सिंह चौहान, Dy.SP (HQR), किशनगंज सहित दोनों देशों के कई अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button