ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सात दिनों में बछड़ा समेत तीन मवेशियों की सारा रोग से हुई मौत….

गुड्डू कुमार सिंह –गड़हनी भोजपुर जिले के नगर पंचायत गड़हनी के तीन घरवा टोला के पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।बीते एक सप्ताह में इस टोले के तीन मवेशियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीन घरवा टोला निवासी पशुपालक राव बिरेन्द्र की दुधारू गाय सारा रोग से ग्रसित हो गई। जिसके बाद गड़हनी पशुचिकित्सक डॉक्टर अभिषेक आनंद के द्वारा इलाज किया गया लेकिन गाय को नहीं बचाया जा सका।उसी गांव के पशुपालक संतोष यादव उर्फ बब्लू की दुधारू गाय की तबियत खराब हुई।पहले उसके बछड़े की मौत हो गई।सोमवार की शाम गाय की भी मौत सारा रोग से हो गई। एक ही गांव में महज एक सप्ताह में बछिया समेत दो दुधारू गाय की हुई मौत से गांव के पशुपालक दहशत में है।इसी माह में मवेशियों में खुरहा रोग होने की ज्यादा संभावना रहती है।टोले के पशुओं को अभी टिका नहीं लगाया गया है।इस सबन्ध में सरकारी अस्पताल के पशु चिकित्सक डॉक्टर अभिषेक आनन्द जे बताया कि प्रखंड क्षेत्र खुरहा रोग का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही तीन घरवा टोला के पशुओं को टिका लगवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!