District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रथ को प्रभारी डीएम सह डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023, दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 मनाया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय परिसर से प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त, अररिया मनोज कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर प्रभारी डीएम ने कहा कि इस सप्ताह का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के बारें जागरूक करना है। सड़क सुरक्षा लोगों के सेफ्टी से जुड़ा हुआ है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन ना चलाएं, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय सेलफोन का उपयोग ना करें, हमेशा अपनी लेन में वाहन चलाएं। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, वरीय उप समाहर्ता सह जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button