District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : खगड़ा बीएसएफ कैम्प में महिला यौन उत्पीड़न रोकथाम पर कमिटी की अहम बैठक।

राहत संस्था की सचिव फरज़ाना बेगम ने भी लिया भाग एंव दिये अहम सुझाव।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मंगलवार खगड़ा बीएसएफ 175वीं बटालियन कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और सुधार अधिनियम 2013 के अंतर्गत अंतरिम कमेटी की बैठक का आयोजन बीएसएफ कैम्प खगड़ा में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ संगीता सिंह कमांडेंट मौजूद थी। सदस्य सिकंदर लाल, उप कमांडेंट 175वीं वाहिनी सोनी कुमारी सहायक उप निरीक्षक 175वी वाहिनी, राहत संस्था की सचिव फरजाना बेगम समाजसेवी अधिवक्ता किशनगंज और सीमा 175वीं वाहिनी से सहायक उप निरीक्षक का कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न ना हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इस संबंध में राहत संस्था की सचिव डा फरज़ाना बेगम ने कहा कि प्रत्येक 3 महीने में जो बैठक की जाती है इसके आधार पर यह बैठक का आयोजन किया गया है। ताकि महिला अपनी शिकायत इस कमेटी में दे सकें। जो भी कामकाजी महिलाएं हैं किसी के साथ यौन उत्पीड़न जैसे मामलात ना आए अगर यौन उत्पीड़न जैसे मामलात आते हैं तो इसे अंतरिम कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button