झारखण्डताजा खबररणनीतिराजनीतिराज्य

मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को व्यापक स्तर पर किया जाएगा – डॉ. ईश्वर सागर

नवेंदु मिश्र

गढ़वा रोड – गढ़वा रोड जंक्शन पर फूट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ललन प्रसाद पांडेय ने किया एक दिवसीय भूख हड़ताल।
8 मार्च,को गढ़वा रोड जंक्शन पर फूट ओवर ब्रिज की मांग को लेकर खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय ने शनिवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। वहीं श्री पांडेय के समर्थन में स्थानीय लोगों ने स्टेशन के समक्ष धरना – प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम का संचालन वरीय भाजपा नेता डॉ वी पी शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि गढ़वा रोड जंक्शन रेलवे को पलामू प्रमंडल में सबसे ज्यादा राजस्व देता है। राजस्व के हिसाब से इस स्टेशन को सुविधा भी ज्यादा मिलना चाहिए। रेहला वासियों के लिये फुट ओवर ब्रिज की मांग तो वर्षों पुरानी है। अगर यह मांग जल्द पूरी नहीं की गयी तो आंदोलन को व्यापक रूप देते हुये उसे और धार जायेगा। आज का आंदोलन तो सांकेतिक मात्र है। खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय ने कहा कि गढ़वा रोड जंक्शन रेहला शहर में स्थित है। रेल पटरियां रेहला शहर के बीचों बीच से गुजरी है। जिसके कारण रेहला शहर दो भागों में विभक्त हो गया है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर एक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण हो जाये तो स्थानीय लोगों की समस्या दूर हो जायेगी। फूट ओवर ब्रिज निर्माण के लिये रेल के आलाधिकारियों से पिछले दस वर्षों में कई बार लिखित मांग किया,लेकिन आज तक निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान नहीं की गयी तो बाध्य होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा। कार्यक्रम के समापन से पहले आंदोलनकारियों द्वारा स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार को मांगपत्र सौंपा गया। सतीश कुमार ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को रेल विभाग के आलाधिकारियों तक पहुंचा दिया जायेगा.शाम पांच बजे मुख्य अतिथि डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी व स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से जिस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button